{"_id":"652ed163ccd9c530bd001326","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1002-4068-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौखुटिया और स्याल्दे के 24 गांवों में शीघ्र दूर होगा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौखुटिया और स्याल्दे के 24 गांवों में शीघ्र दूर होगा पेयजल संकट
Tue, 17 Oct 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। जिले के चौखुटिया और स्याल्दे विकासखंड के 24 गांवों के 10 हजार से अधिक की आबादी की प्यास बुझने की उम्मीद जगी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इन गांवों के लोगों को शीघ्र पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी।
सल्ट के विधायक महेश जीना ने मंगलवार को स्याल्दे पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने मोहणा मल्ला ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 1149.25 लाख की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का पानी स्याल्दे और चौखुटिया 10 गांव और 14 राजस्व गांव के लोगों की प्यास बुझाएगा। योजना के धरातल पर आने से परथोला, अफो, गोग्ता, कनौनी, मोहणा मल्ला, सीमा, रोटापानी, महग्यारी, कैहडगांव, कलझीपा जोशी, तलाई आदि गांव के लोगों को पेयजल संकट से मुक्ति मिलेगी।
पेयजल योजना का मैन टैंक गैरखेत में बनेगा, इसमें दो चरणों में पानी लिफ्ट होगा। इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक जीना का परथोला गांव पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्रधान राधे बंगारी, सुभाष बिष्ट, नंदन सिंह, हरीश बंगारी, हृदयेश मेहरा आदि मौजूद रहे।