{"_id":"64bd8430974df259e10d45d4","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-954-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर सांसदों के घरों के बाहर बजेगी घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर सांसदों के घरों के बाहर बजेगी घंटी
Mon, 24 Jul 2023 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत। अब पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर कर्मचारी सांसदों के घरों के बाहर घंटी बजाएंगे। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच ने बैठक कर यह निर्णय लिया है। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशन हर कर्मचारी का हक है जिसे वह लेकर रहेंगे।
रविवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच ने सरस्वती माध्यमिक विद्यालय रानीखेत के सभागार में बैठक की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर एक और दो अगस्त को सांसदों के घरों के बाहर घंटी बजाओ कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायकों की पेंशन लगातार बढ़ रही है लेकिन जनता की सेवा में अपना जीवन बिताने वाले कार्मिकों को पेंशन देने से हाथ पीछे खींचे जा रहे हैं। पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर दामोदर पांडे, त्रिभुवन जलाल, तारी राम, प्रेम प्रकाश, ज्ञान सिंह रावत, हेमंत रेखाड़ी, सुबोध कांडपाल, दिनेश भंडारी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद