फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: जिला अस्पताल के शौचालयों में ताले, मरीज-तीमारदार दौड़ रहे नगरपालिका

Sat, 30 Dec 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 30 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। यहां के शौचालयों में ताले लगा दिए गए हैं जिससे मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई है। निर्माण कार्य के चलते सीवर लाइन चोक हो गई। इसे दुरुस्त करने के बजाय महिला और पुरुष सहित चारों शौचालयों में ताले लटका दिए गए। ऐसे में मरीजों के साथ तीमारदारों को शौच के लिए पालिका के शौचालयों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुरुष और महिला मरीजों और तीमारदारों के लिए बने शौचालयों में लटके ताले अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को दिखा रहे हैं। यहां निर्माण कार्य के चलते सीवर लाइन चोक हो गई जिसे ठीक करने के प्रयास नहीं किए गए। शौचालयों में ताले लटका दिए गए। पुरुष और महिला शौचालयों में ताले लटके हैं जिससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में हर रोज 350 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। 30 से अधिक मरीज भर्ती हैं। शौचालयों में ताले लटकने से सभी को शौच के लिए नगर पालिका या महिला अस्पताल के शौचालयों की दौड़ लगानी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन


महिला मरीजों को दिक्कत
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में हर रोज 150 से अधिक महिला मरीज पहुंचती हैं। 10 से अधिक महिला मरीज भर्ती हैं जिनकी देखरेख के लिए महिला तीमारदार उनके साथ मौजूद हैं। महिला शौचालयों को बंद करने से इन मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय नहीं हैं। ऐसे में उन्हें पुरुष शौचालयों का उपयोग करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य के चलते शौचालयों की सीवर लाइन चोक हो गई है जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। लाइन चोक होने से शौचालय बंद किए गए हैं। जल्द व्यवस्था ठीक होगी।
डॉ. मनीष पंत, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed