फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं होने से दूसरे शहरों को दौड़ रहे लोग

Tue, 19 Dec 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 19 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। ठंड बढ़ने के साथ हृदय रोगियों की परेशानी भी बढ़ रही है। न्यूनतम पारे में गिरावट के साथ ही मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सरकारी और निजी अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 100 मरीजों में से 15 से 20 दिल के मरीज आ रहे हैं। जिले के के सरकारी अस्पतालों में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से मरीजों को मैदानी क्षेत्र के दिल्ली समेत अन्य शहरों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


तापमान लुढ़कने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में दिल के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सामान्य दिनों में जिले के अस्पतालों में औसतन तीन से पांच मरीज पहुंचते थे। अब इनकी संख्या में इजाफा हो गया है। इन दिनों सरकारी और निजी अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 100 मरीजों में से 15 से 20 मरीज दिल के आ रहे हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में एक भी हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है। जिले में रहने वाले हृदय रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई है। उन्हें इलाज के लिए मैदानी क्षेत्रों के निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है जिससे उनका समय और धन बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन






तापमान कम होने से जमने लगते हैं खून के थक्के

अल्मोड़ा। सर्दी के मौसम में तापमान कम होने से खून के थक्के जमने लगते हैं। इसकी वजह ब्लड प्लेटलेट्स का ज्यादा सक्रिय होना होता है। इसके साथ ही ठंड की वजह से दिल की धमनियां ज्यादा सिकुड़ जाती हैं। इन वजह से दिल में खून और ऑक्सीजन का बहाव कम हो जाता है तथा रक्तचाप बढ़ने से दिल की समस्या पैदा होने लगती है। इसकी वजह से हार्ट अटैक भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बचाव के लिए करें ये काम

- ठंड से बचाव के लिए कई परत में गर्म कपड़े पहनें

- नियमित रूप से धूप में बैठें और उचित व्यायाम करें।

- टहलने का समय सर्दी के हिसाब से आगे बढ़ा दें।





दिल के दौरे के लक्षण:

सीने में दर्द, बेचैनी, पसीना आना, जबड़े-गर्दन-बाजू व कंधे में दर्द, सांस का टूटना।





जिला अस्पताल में उमड़े मरीज

अल्मोड़ा। ठंड के चलते अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज उमड़ रहे हैं। जुकाम, बुखार, पीलिया, दमा समेत अन्य मरीजों की डॉक्टर कक्ष के बाहर लाइन लग रही है। जिला अस्पताल में मंगलवार को 300 ओपीडी रही। मरीजों को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।



--------------------


सर्दी के दौरान दिल की समस्या होने लगती है, इसलिए सावधानी बरतें। सबसे जरूरी है ठंड से बचना। खानपान पर विशेष ध्यान देें। जिला स्तर पर मरीजों को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध है। डॉ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed