फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: स्याल्दे के बांजाडेरा, दनगांव में लगा दिए नल, नहीं टपक रहा जल

Fri, 08 Dec 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 08 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विधानसभा के बांजाडेरा, दनगांव में हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना दम तोड़ रही है। इन गांवों में योजना को सफल बताने के लिए कनेक्शन तो लगा दिए हैं लेकिन कोई पेयजल योजना अब तक न बनने से इनमें पानी नहीं टपक रहा है। कनेक्शन केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। इन गांवों की 400 से अधिक की आबादी को पानी के लिए हैंडपंप और प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बांजाडेरा और दनगांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत करीब एक साल पूर्व पानी के कनेक्शन लगा दिए गए। हैरानी की बात यह है कि आजादी के 76 और राज्य गठन के 23 साल बाद भी यहां के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए कोई पेयजल योजना नहीं बन सकी है और इन सूखे कनेक्शन का ग्रामीणों के लिए कोई औचित्य नहीं है। अब भी यहां के ग्रामीण हैंडपंप, प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। हर रोज सुबह-शाम प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी भरना यहां के लोगों की दिनचर्या में शामिल है। किसी तरह लगे कनेक्शन से भी पानी टपकने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। संवाद
विज्ञापन


ईकूखेत में ठीक नहीं हो सका हैंडपंप, टैंकर से बुझ रही प्यास
मौलेखाल। इन गांवों की मुख्य बाजार ईकूखेत में भी अब तक यहां की 150 से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने के लिए कोई पेयजल योजना नहीं बन सकी है। यहां लगे एकमात्र हैंडपंप से लोगों की प्यास बुझ रही थी जो 20 दिन पूर्व से पानी नहीं दे रहा है। हैंडपंप में खराबी के चलते यहां पेयजल संकट गहराया है। लंबे समय बाद भी जल संस्थान हैंडपंप को ठीक नहीं कर सका। ऐसे में जल संस्थान टैंकर से लोगों को पानी उपलब्ध कराने में जुटा है। शुक्रवार को टैंकर के पहुंचते ही लोग पानी के लिए उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग
कनेक्शन लगाकर योजना को सफल बताया जा रहा है। हम आज भी जल संकट से जूझते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं।
मान सिंह, बांजाडेरा।

अब तक कोई भी पेयजल योजना नहीं बनी है। इसके बाद भी कनेक्शन लगा दिए गए हैं। हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना ऐसे में कैसे सफल हो सकती है।
जोगा सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष, ईकूखेत।

ईकूखेत में हैंडपंप जल्द ठीक होगा। टैंकर से पानी बांटा जा रहा है। यहां और इसके आसपास के गांवों के लिए पेयजल योजना का भी निर्माण हो रहा है।
शेखर रौतेला, जेई, जल संस्थान, स्याल्दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed