फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: दो योजनाएं, फिर भी पानी को तरसे 400 लोग

Thu, 09 Nov 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 09 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। हर घर से जल पहुंचाने के लिए 39 लाख की योजना बनने और पूर्व से संचालित कोसी पंपिंग योजना से जुड़ने के बाद भी नगर के नजदीकी विकासखंड हवालबाग के डाल गांव की 400 की आबादी पानी के लिए तरस गई है। दो-दो योजनाओं के संचालन के बाद भी नल सूखे हैं और गांव में जल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को तीन से चार दिन बाद सीमित मात्रा में पानी मिल रहा है, इससे उनकी जरूरत पूरी नहीं हो रही और वे प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

हवालबाग विकासखंड के 400 आबादी वाले गांव को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन में 39 लाख रुपये की पेयजल योजना बनाई गई है। वहीं इस गांव को अब तक कोसी पंपिंग योजना से भी जोड़ा गया है। ये दोनों योजनाएं ग्रामीणों के काम नहीं आ रही हैं और उन्हें पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तीन से चार दिन के अंतराल में पांच से 10 मिनट पानी की आपूर्ति हो रही है और अन्य समय नल सूखे हैं। ऐसे में उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है और वे प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर अपनी जरूरत किसी तरह पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना संचालित कर हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं जो फेल हैं। कहा कि सूखे कनेक्शन लगाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन की दी चेतावनी
अल्मोड़ा। डाल गांव के ग्रामीणों ने बीडीसी सदस्य रमा बिष्ट के नेतृत्व में जल संस्थान के ईई अरुण कुमार सोनी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द हमारी समस्या का समाधान होना चाहिए। पर्याप्त पानी न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। वहां हीरा सिंह, आनंद सिंह, प्रताप सिंह, लछीमा देवी, मदन सिंह, बचे सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


डाल गांव के लिए बन रही योजना का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का गंभीरता से प्रयास होगा। - अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed