{"_id":"65283e5326609dc1ef0583b4","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-3901-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डॉक्टर न होने से अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज बैरंग लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डॉक्टर न होने से अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज बैरंग लौटे
Fri, 13 Oct 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के चार सर्जन और मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी लगने, मनोचिकित्सक के अवकाश पर होने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीण इलाकों से पहुंचे मरीजों को अधिक परेशानी हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को जागेश्वर धाम पहुंचे। मेडिकल काॅलेज से एक सर्जन, एक एनेस्थेटिक और एक मेडिसन डॉक्टर पीएम मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर गए हैं। जिला अस्पताल से दो सर्जन, दो फिजिशियन की प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यटी पर जाने और मनोचिकित्सक के अवकाश पर होने से जिला और मेडिकल कॉलेज में डाॅक्टर की कमी हो गई जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह से जिला अस्पताल और मेडिकल काॅलेज में बड़ी संख्या में मरीज उमड़े। डॉक्टर के पीएम कार्यक्रम ड्यूटी पर जाने पर मरीजों के इलाज में दिक्कतें आई हैं। कई मरीजों को बिना इलाज के बैरंग लौटना पड़ा तो कुछ ने मजबूरी में निजी अस्पतालों में इलाज कराया।
विज्ञापन
केस-01
बाड़ेछीना से जिला अस्पताल में फिजिशियन को दिखाने पहुंची कमला देवी ने कहा कि फिजिशियन न होने से अब बिना इलाज के बैरंग लौटना पड़ रहा है। इससे काफी दिक्कतें हो रही हैं।
केस-02
हवालबाग से जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई बसंती देवी ने बताया कि फिजिशियन को दिखाना था लेकिन दोनों फिजिशियन नहीं है। ऐसे में अब वह बिना इलाज के लौट रही हैं।
मेडिकल काॅलेज से सर्जरी, मेडिसन, एनेस्थेटिक समेत कुल तीन डॉक्टर पीएम मोदी के कार्यक्रम की ड्यूटी पर गए हैं। मरीजों को ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने देखा।
प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल काॅलेज, अल्मोड़ा।