फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: ''''मैदान में मेला होगा मगर खेल क्यों नहीं''''

Tue, 20 Feb 2024 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 20 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नर सिंह स्टेडियम को खेल प्रतिभाओं के लिए तो बंद कर दिया गया लेकिन मेले के संचालन की अनुमति दे दी गई है। इस पर खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब मैदान को मेले के लिए खोला जा सकता है तो खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन

रानीखेत में अधिकतर खेल मैदान सेना के अधीन हैं। वर्ष 2022 में केआरसी के एक सैन्य अधिकारी ने खेल प्रतिभाओं की परेशानी को समझते हुए स्थानीय नर सिंह स्टेडियम को अभ्यास के लिए खोला था। उनका स्थानांतरण होने के बाद फिर से इस मैदान में खिलाड़ियों की इंट्री बंद कर दी गई। तीन महीने से यह मैदान बाहरी लोगों के लिए बंद है। अब यहां एक महोत्सव के आयोजन की अनुमति दे दी गई है। इससे खेल प्रतिभाओं में मायूसी है।
विज्ञापन




खिलाड़ियों की बात

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अभ्यास जरूरी है। स्थानीय नर सिंह मैदान को बंद करने से खेल प्रतिभाएं मायूस हैं। यहां महोत्सव की अनुमति दी जा सकती है तो इसे अभ्यास के लिए भी खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नीरज बिष्ट, राज्य स्तरीय फुटबाल खिलाड़ी



खेल प्रतिभाओं के लिए मैदान का अभाव है। नर सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रवेश मिलेगा तो क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

-दीपक महरा, हॉकी प्रशिक्षक, रानीखेत।



प्रशासन का पक्ष

नर सिंह मैदान सेना के अधीन आता है और सेना ने ही मेले के आयोजन की अनुमति दी है। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए सेना से वार्ता की जाएगी।

-वरुणा अग्रवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत।



विधायक बोले

सैन्य अधिकारियों से मैदान को खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए खोलने को लेकर वार्ता की जाएगी। खेल मैदान निर्माण के भी प्रयास हो रहे हैं।

-डॉ. प्रमोद नैनवाल, विधायक, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed