फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: सल्ट के 120 गांवों में 15 दिन से नहीं आया पानी

Mon, 19 Feb 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले की जल संकट गहराने लगा है। सल्ट के 120 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने वाली शशिखाल-कोटेश्वर पेयजल योजना में आई दिक्कत से इन गांवों में बीते 15 दिनों से जलापूर्ति ठप है।
विज्ञापन

सल्ट के मुख्य बाजार सहित कवरढैय्या, कलसीर, धौपड़ी, जालीखान, मौलेखाल, शशिखाल, कुन्हील, नौपटुवा, पोखरी, ध्याड़ी, ढहला, देवायल, कालीगांव, करगेत सहित 120 गांवों की प्यास बुझाने के लिए शशिखाल-कोटेश्वर पेयजल योजना बनाई गई थी। जालीखान में बने मुख्य टैंक का गेटवाल्व खराब होने से जलापूर्ति ठप है। हालांकि चौथे दिन नलों से सिर्फ 20 से 30 लीटर पानी टपक रहा है। 15000 से अधिक की आबादी को पेयजल के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सूख गए हैं पेयजल टैंक
मौलेखाल। योजना के मूल स्रोत में भी खराबी आई थी। किसी तरह 15 दिन बाद खराबी को दूर कर मुख्य टैंक तक तो पानी पहुंचाया गया लेकिन गेटवाल्व खराब होने से कई गांवों में जलापूर्ति करने के लिए बने टैंक तक पानी की बूंद नहीं पहुंची। सभी टैंक सूखे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सुकरखोला के पास पत्थरखानी चैंबर में एयरवाल लीक होने से पाली लीकेज हो रहा है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। -जगमोहन, पंप ऑपरेटर।

कभी बिजली आपूर्ति बाधित होने तो कभी लो वोल्टेज की समस्या से योजना से पानी सुचारू रूप में नहीं चल पा रहा है। यूपीसीएल और यांत्रिकी विभाग का संयुक्त निरीक्षण होना है। खराब गेटवाल्व और एयरवाल्व को जल्द बदला जाएगा। -मुकेश कुमार, एई जल निगम, सल्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed