फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: ‘छह दिन के भीतर निश्चेतक नहीं आए तो करेंगे कार्य बहिष्कार’

Fri, 05 Jan 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 05 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अक्तूबर से निश्चेतक का पद रिक्त होने से चिकित्सक ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं। अब चिकित्सकों ने ही निश्चेतक की तैनाती की मांग शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजा शंकर जोशी ने कहा कि अगर पांच-छह दिन में निश्चेतक की तैनाती नहीं होती है तो कार्य बहिष्कार करेंगे। जल्द हालात नहीं बदलने पर उन्हें नए अवसर भी खोजने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की एकमात्र निश्चेतक बीते छह अक्तूबर को अवकाश पर गईं थी। इसके बाद से वह अवैतनिक अवकाश पर चल रही हैं। निश्चेतक नहीं होने से सिजेरियन, हड्डी संबंधी और आंख आदि के ऑपरेशन कराने वालों को जिला अस्पताल से रेेफर करना पड़ रहा है। जिले में एकमात्र जिला अस्पताल में ऑपरेशन होते हैं। लोगों को अल्मोड़ा या हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है। चिकित्सकों ने निश्चेतक की तैनाती की मांग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जोशी ने कहा कि निश्चेतक नहीं होने से उन्हें अपनी कार्यकुशलता दिखाने का मौका नहीं मिल रहा है। कहा कि अगर शासन-प्रशासन निश्चेतक को जल्द तैनात नहीं करते हैं तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में निश्चेतक की तैनाती को लेकर शुक्रवार को डीजी और स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की है। उन्होंने जल्द निश्चेतक की तैनाती का आश्वासन दिया है।
डॉ. डीपी जोशी, सीएमओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed