फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: नगर पंचायत के संभावित भवन कर के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 19 Nov 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 19 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के नगर क्षेत्र में इन दिनों नगर पंचायत की ओर से भवन और संपत्ति का सर्वे किया जा रहा है। नगरवासियों ने सर्वे के माध्यम से भवन और संपत्ति कर लगाने की आशंका जताते हुए इसका विरोध तेज कर दिया है। एसडीएम कार्यालय में नारेबाजी करते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर सर्वे को तत्काल निरस्त करवाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को भराड़ी के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में नगरवासियों ने तहसील परिसर में नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि नगर में भवन और संपत्ति कर लगाने के लिए नगर पंचायत के सभी भवनों की नापजोख कर रही है जबकि नगरवासियों को अब तक पूर्ण सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वार्डों में सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट की सुविधाएं मुहैया नहीं हुई हैं। सफाई का उचित प्रबंध नहीं है। सिलकानी, मिछात, खाईबगड़, जाजर, पालीडुंगरा, हिचौड़ी, हाइडिल आदि क्षेत्रों में आज तक सफाई के लिए पर्यावरण मित्र नहीं पहुंचे हैं। नगर में सार्वजनिक शौचालय तक नहीं बने हैं। कहा कि बिना सुविधाएं मुहैया कराए अगर नगर पंचायत ने भवन कर लगाया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर कमल सिंह बिष्ट, केवलानंद जोशी, विमल ऐठानी, गणेश उपाध्याय, राजा शाही, गिरीश चंद्र जोशी, गोविंद कपकोटी आदि मौजूद रहे।
इधर, ईओ नवीन कुमार ने कहा कि नगर पंचायत को बने दस साल पूरे हो चुके हैं। शासन के निर्देशानुसार ही नगर में भवन और संपत्ति कर लगाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed