{"_id":"5dc6fe148ebc3e5b5b39512b","slug":"people-eyes-kept-on-supreme-court-decision-almora-news-hld36342227","type":"story","status":"publish","title_hn":"योध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर लगी रही लोगों की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर लगी रही लोगों की निगाहें
विज्ञापन
शांति व्यवस्था को लेकर कोतवाली में बैठक लेती एसडीएम तथा पुलिस।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी वर्गों ने स्वागत किया है। लोग सुबह से ही फैसले का इंतजार कर रहे थे और सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुनने को लोग टीवी पर चिपक गए। इस दौरान कहीं किसी तरह का तनाव आदि नहीं रहा। बाजारों में भी दिनचर्या रोज की तरह सामान्य रही। हालांकि पुलिस पूरी तरह सतर्क थी और सोशल मीडिया पर पूरी तरह नजर रखी जा रही थी, लेकिन बाजारों में अतिरिक्त फोर्स तैनात करने की जरूरत नहीं पड़ी।
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या में राम मंदिर मामले की सुनवाई के बाद जिले में शांति व्यवस्था कायम रही। इस ऐतिहासिक निर्णय को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही। बाजार में टीवी की दुकानों के आगे लोग खड़े होकर निर्णय का उत्सुकता से इंतजार करते दिखे। कार्यालयों और दुकानों में भी लोग मोबाइल में समाचार और अपडेट सुनते दिखे।
इधर एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर सोशल मीडिया में भी नजर रखी गई। नगर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह अल्मोड़ा की अध्यक्षता में कोतवाली में हुई पीस बैठक में सभी वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में दिए गए ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया और उत्तराखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने सभी से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने और वारावफात पर्व को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस को सहयोग करने की अपील भी की। बैठक में कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, एलआईयू निरीक्षक संतोष बगडवाल, केएस मेहता, श्वेता नेगी, मंगल सिंह, त्रिलोचन जोशी, मनोज वर्मा, अनूप शाह ,हरेंद्र वर्मा, हाजी नूर खान, अमन अंसारी दानिश खान, फहीम अहमद, प्रकाश लोहानी ,महेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
इधर एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले के दिए गए ऐतिहासिक फैसले पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द कायम रखने को लेकर आम नागरिकों के साथ बैठक की।