फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People commited for environment protection.

सेना ने भी लिया रानीखेत को स्वच्छ और हर भरा रखने का संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
People commited for environment  protection.
रानीखेत के जंगलों की जैव विविधता की बच्चों को जानकारी देते सैन्य अधिकारी और विशेषज्ञ। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सेना की तरफ से तमाम कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी बचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत की गई। स्वच्छता अभियान के साथ तमाम कार्यक्रमों को हरी झंडी दिखाई गई। सेना की कांगो ब्रिगेड गरुड़ डिवीजन के तहत घिंघारीखाल बटालियन ने पृथ्वी बचाने का संकल्प लिया। तीन दिनों तक कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सेना की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार केवल एक पृथ्वी की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वच्छता अभियान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके बाद जैविक उत्पादों के उपयोग पर कार्यशाला का आयोजन किया गाय। प्रबंधन निदेशक महिला उमंग संस्था रानीखेत की तरफ से इसका संचालन किया गया। मृदा बचाओ आंदोलन जैसी वर्तमान पर्यावरणीय परियोजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। तीन दिनी कार्यक्रम में सैनिक, पूर्व सैनिक और नागरिकों के सहयोग से वृहद पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, बेस्ट आउट आफ बेस्ट प्रतियोगिता होगी। इसमें मजखाली क्षेत्र के होटल व्यवसायी भी सहयोग करेंगे। रानीखेत को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का संकल्प भी इस दौरान लिया जाएगा। कई विद्यालयों के बच्चों को जैव विविधता से लवरेज रानीखेत के जंगलों का भ्रमण कराकर वहां पर्यावरण से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed