{"_id":"58878c1e4f1c1b380fcf3c7d","slug":"people-are-longing-for-the-road-will-not-vote-chamoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए तरस रहे चमोली के लोग नहीं देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए तरस रहे चमोली के लोग नहीं देंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव-गांव को सड़क से जोड़ने के दावों में कितना दम है, यह ताड़ीखेत ब्लॉक के चमोली गांव को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। वर्षों से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे ग्रामीणों को जनप्रतिनिधियों ने हमेशा से गुमराह किया। इस बार चमोली के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
इस ग्राम पंचायत में 215 वोटर हैं। उपमंडल क्षेत्र में कई ऐसे गांव हैं, जहां आज तक सड़क नहीं पहुंची है। चमोली तस्वाड़ के ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों से कई बार आग्रह किया गया, लेकिन हर बार झूठे आश्वासनों के माध्यम से छले गए। ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचे के लिए एक से दो किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। पूर्व में कई बार आंदोलन किए गए, हर बार जनप्रतिनिधि आश्वासन देकर भूल जाते हैं। ग्रामीणों ने आम बैठक बुलाकर तय किया कि इस बार चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। कहा कि गांव में 215 वोटर हैं और एक भी मत गांव से नहीं पड़ेगा। बैठक में प्रधान भगवती देवी, कैलाश गिरि, दयाल सिंह, चंद्र प्रकाश, राधा देवी, पुष्पा देवी, चंद्रा देवी, देव राम, पदमा देवी, धना देवी, गोधन सिंह, कुवेर सिंह, जसोद सिंह, जोहार सिंह, दीप सिंह, राहुल सिंह, ध्यान सिंह, सरिता देवी, ललिता देवी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन