{"_id":"574493084f1c1b642c690b55","slug":"pension-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में रक्षा पेंशन अदालत संपन्न, 811 समस्याएं सुनीं गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में रक्षा पेंशन अदालत संपन्न, 811 समस्याएं सुनीं गईं
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 24 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
पेंशन अदालत में समस्याएं सुनते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) इलाहाबाद के तत्वावधान में यहां दिवान सिंह हॉल में चल रही दो दिनी रक्षा पेंशन अदालत का रविवार को समापन हो गया। अदालत में कुल 811 शिकायतें आई, 260 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों का निस्तारण इलाहाबाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सहयोग से आयोजित दो दिनी रक्षा पेंशन अदालत में प्रदेश भर से सैकड़ों रक्षा पेंशनर पहुंचे थे। पहले दिन 500 समस्याएं सुनीं गई थीं, दूसरे दिन 311 पेंशनरों ने समस्याएं बताई। उप नियंत्रक डा. उपेंद्र वीर ने समस्याएं सुनीं, कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ पेंशनरों की समस्याओं में जटिलता है, जिसे रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक इलाहाबाद जाकर निस्तारित किया जाएगा। अदालत अधिकारी आशीष सेन ने बताया कि रक्षा पेंशन दूर दराज के क्षेत्रों में रहते हैं, पेंशनरों, गौरव सेेनानियों और वीर नारियों को उनके आस पास के क्षेत्रों में जाकर लाभ दिलाने के उद्देश्य से ही अदालत का आयोजन किया गया था। पेंशनरों को नई योजनाओं के बारे में भी बताया गया है। नई नई जानकारियां मुहैया कराई गई हैं। भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन करने की योजना है। मालूम हो कि सोमवार को शिविर का उद्घाटन महानियंत्रक आईडीएएस शोभना जोशी ने शिविर का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन