{"_id":"654e75860d53fd3384087ba6","slug":"pc-of-mla-almora-manoj-tiwari-almora-news-c-232-1-alm1001-4892-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क निर्माण के लिए सरकार ने नहीं सुनी, न्यायालय की शरण में विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क निर्माण के लिए सरकार ने नहीं सुनी, न्यायालय की शरण में विधायक
Fri, 10 Nov 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 10 एएलएम 22 पी- अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता करते विधायक मनोज तिवारी और अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार विकास के दावे कर रही है लेकिन ये दावे धरातल पर बेअसर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सड़कों को सुधारने का काम नहीं कर रही है और उन्हें मजबूरन न्यायालय की शरण में जाना पड़ा है।
शुक्रवार को विधायक तिवारी ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि कांग्रेस के शासन में धार की तूनी से एनडीटी तक सड़क का निर्माण किया गया था। पेजयल निगम ने लाइन बिछाने के लिए सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस पर पैदल आवाजाही मुश्किल हो रही है। सड़क सुधारीकरण के लिए कई बार विभाग और सरकार से पत्राचार किया गया लेकिन नतीजा शून्य रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उनके विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। उन्हें न्यायालय में जनहित याचिका दायर करनी पड़ी। जनता की अनदेखी वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए जो उचित होगा, इससे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महामंत्री संगठन त्रिलोचन जोशी आदि मौजूद रहे।