{"_id":"57dae1fb4f1c1bef05d479f3","slug":"patshal-betadangi-alleged-irregularities-in-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटशाल-भेटाडांगी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटशाल-भेटाडांगी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग एडीबी से अनुबंधित निर्माण कंपनियों द्वारा पेटशाल-भेटाडांगी मोटर मार्ग के निर्माण में अनियमितताएं की जा रही हैं। नियमों को ताक में रखकर सड़क खुदान के मलबे को जेसीबी मशीनों से सड़क से नीचे की ओर लुढ़का दिया जा रहा है। इससे लोगों की कृषि योग्य भूमि बर्बाद हो रही है। जबकि नियमानुसार मलबे को डंपिंग यार्ड में ही निस्तारित किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता डा. रमेश चंद्र पांडे राजन ने इस मामले में जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की है। जिलाधिकारी ने एसडीएम, लोनिवि के ईई को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड लोनिवि के प्रमुख अभियंता और विभागाध्यक्ष द्वारा सभी जिलों में लोनिवि को ठेकेदारों द्वारा पहाड़ कटान से प्राप्त सामग्री का निस्तारण डंपिंग यार्ड में ही करने के निर्देश दिए थे, लेकिन नियमों को ताक में रखकर मनमानी की जा रही है। पिछले छह माह से पेटशाल-भेटाडांगी मार्ग में लोनिवि एडीबी द्वारा सुधारीकरण का काम किया जा रहा है। इस काम को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है।
विज्ञापन
नियमों को ताक में रखकर सड़क खुदान के मलबे को जेसीबी मशीनों से सड़क से नीचे लोगों की कृषि भूमि की ओर लुढ़का दिया जा रहा है। इससे लोगों की फसल और भूमि बर्बाद हो रही है। स्थिति यह है कि एक जगह पर गधेरा भी मलबे से पाट दिया गया है।
विज्ञापन