फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Patrolling ASI assaulted, uniform torn, FIR lodged

Almora News: गश्त कर रहे एएसआई से की मारपीट, वर्दी फाड़ी, प्राथमिकी दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Patrolling ASI assaulted, uniform torn, FIR lodged
अल्मोड़ा। कोतवाली सोेमेश्वर में तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ शराब के नशे में एक व्यक्ति ने मारपीट की। हाथापाई में एएसआई की वर्दी खींच लीं जिस कारण वर्दी में लगे बटन टूट गए और वर्दी फट गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


एएसआई रमेश कुमार ने कोतवाली सोमेश्वर में दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात 11 बजे वह बाजार तिराहे पर गश्त पर थे। इस दौरान दीवान सिंह निवासी टाना रनमन सोमेश्वर राहगीरों के साथ गाली गलौज करता मिला। आरोपी ने आवाजाही करने वाले वाहनों को रोका और चालकों, महिलाओं, यात्रियों के साथ अभद्रता की। इस बीच आरोपी की चालकों के साथ हाथापाई भी हुई। यह देख वह और ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार व होमगार्ड मदन राम ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया। आरोपी ने उल्टा उनके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एएसआई की वर्दी के बटन टूट गए। साथ ही वर्दी फट गई। किसी तरह आरोपी को काबू में किया गया। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मेडिकल जांच में आरोपी नशे में मिला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed