फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Patients starting to grow in hospitals with changing weather

मौसम बदलने के साथ अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज

Mon, 01 Apr 2019 11:40 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 01 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Patients starting to grow in hospitals with changing weather
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़। - फोटो : amar ujala

 मौसम बदलने और गर्मी बढ़ने के साथ ही रोग भी बढ़ने लगे हैं और रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सोमवार को जिला अस्पताल में 572 और महिला अस्पताल में 110 ओपीडी हुई। जिनमें अधिकतर मरीज बुखार, नाक, कान, गले के रोग से ग्रसित थे। भीड़ के चलते रोगियों का नंबर काफी देर बाद आया। इस दौरान मरीजों को अस्पताल में काफी समय इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन

 
 अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में 572 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इस दौरान डॉक्टरों के कक्ष के आगे लाइन में मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। अधिकतर रोगी नाक, कान गले के अलावा वायरल फीवर से पीड़ित मिले। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. बृज मोहन जोशी ने बताया कि इन दिनों मौसम बदलने के कारण वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। उन्होंने लोगों से ताजा खाना खाने, उबला स्वच्छ पानी पीने और बाजार के कटे फल और फास्ट फूड से परहेज करने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मौजूद फलों को खाना अच्छा रहता है और पानी खूब पीना चाहिए। इधर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने वालों की तादात भी काफी ज्यादा रही। वहीं महिला अस्पताल में महिला रोगियों की संख्या भी काफी ज्यादा थी। डॉक्टर को दिखाने वालों में अधिकतर गर्भवती महिलाएं थीं। इसके अलावा महिलाओं से संबंधित बीमारियों को लेकर भी मरीज पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed