{"_id":"6a6638b554ef2c7bdd0615a1","slug":"passengers-were-troubled-due-to-limited-vehicular-movement-almora-news-c-232-1-shld1002-146558-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सप्ताहांत पर वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। उन्हें वाहनों के लिए स्टेशनों पर चक्कर लगाने पड़े। ग्रामीण क्षेत्रों को आवाजाही करने वाले यात्री अधिक परेशान रहे।
रविवार को अवकाश के दिन जिले के स्याल्दे, मौलेखाल, भनोली, बाराकोट, चौखुटिया आदि ग्रामीण रूटों पर शाम के समय वाहनों की आवाजाही सीमित रही। इससे इन क्षेत्रों को आवाजाही करने में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों के लिए यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। यात्री प्रतीक कुमार ने बताया कि स्याल्दे जाने के लिए वाहन तलाश रहा हूं लेकिन आधे घंटे से अधिक समय इंतजार करने के बाद भी वाहन नहीं मिला है। संतोष कुमारी ने बताया कि कनोली जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। 20 मिनट से अधिक समय से स्टेशन पर इंतजार करते हुए हो गए हैं लेकिन अभी तक कोई वाहन नहीं आया है। ऐसे में काफी दिक्कत हो रही है।