{"_id":"69d2a007b58ebfd03d03409c","slug":"passengers-upset-by-limited-vehicular-traffic-break-into-bus-seats-almora-news-c-232-1-shld1002-141763-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्री परेशान, बस में सीट को टूट पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्री परेशान, बस में सीट को टूट पड़े
Sun, 05 Apr 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सप्ताहांत और छुट्टी के दिन ग्रामीण रूटों पर वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्री परेशान रहे। स्टेशन पर जैसे ही बस आई तो यात्री सीट पाने के लिए टूट पड़े। ग्रामीण रूटों को जाने के लिए यात्रियों को बसों के लिए भटकना पड़ा।
रविवार को केमू और रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। सप्ताहांत पर डुंगरा, ज्वारनेड़ी, चौखुटिया, सोमेश्वर, मौलेखाल आदि रूटों पर बसों की सीमित आवाजाही हुई। इस कारण विभिन्न रास्ते के लिए आने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को कभी टैक्सी स्डैंड तो कभी बस स्टेशन पर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
गंतव्य पर जाने के लिए स्टेशनों पर बस का इंतजार करना पड़ा। जैसे ही स्टेशन पर बस पहुंची तो यात्रियों में सीट पाने के लिए मारामारी रही।
यात्री चंदन सिंह ने बताया कि मौलेखाल के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। इंतजार करते हुए 15 मिनट हो गए हैं। सुनील कुमार ने बताया कि खड़े-खड़े 20 मिनट हो गए हैं लेकिन अब तक वाहन नहीं आया है। यदि समय पर वाहन नहीं मिला तो समय पर घर नहीं पहुंच पाऊंगा।
विज्ञापन