Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Party workers should take the history and ideology of the Congress to the masses: Captain Praveen Davar

कांग्रेस के इतिहास और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : कैप्टन प्रवीण डावर

Fri, 06 Nov 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Party workers should take the history and ideology of the Congress to the masses: Captain Praveen Davar
अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग की कार्यकारिणी और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डावर मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रमों से पार्टी के कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। मुख्य अतिथि कैप्टन प्रवीण डावर ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास देशप्रेम और शहादत से जुड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को नए भारत का शिल्पी बताते हुए कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास से प्रत्येक कार्यकर्ता को परिचित होने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा और इतिहास को तर्कपूर्ण तरीके से रखना चाहिए। इसके लिए संगठन को और मजबूती से काम करने की आवश्यकता है। डावर ने अपने संबोधन में आरएसएस की विचारधारा और स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका को लेकर भी आलोचनात्मक टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, दीप चंद्र सिंह डांगी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed