फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Participants got screwed in the Gitanj Search

गित्यार खोज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जलवा बिखेरा

Sun, 31 Mar 2019 12:15 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 31 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Participants got screwed in the Gitanj Search
रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में हुई प्रतियोगिता में निर्णायकों के साथ प्रतिभागी। - फोटो : AMAR UJALA
 चांदनी इंटर प्राइजेज हल्द्वानी की ओर से श्री राम सांस्कृतिक समिति के सहयोग से रैमजे इंटर कॉलेज में हुई दो दिवसीय कुमाऊं लोक गायन पर आधारित गित्यार खोज प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शनिवार को हुए ऑडिशन में 20 प्रतिभागियों का फाइनल चरण के लिए चयन किया गया। प्रतियोगिता में जहां सबसे कम उम्र के प्रतिभागी गर्वित तिवारी (सात) ने प्रतिभाग किया वहीं सबसे अधिक उम्र  दीपा पाटनी (57) ने सुंदर प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन


प्रतिभागियों ने न्योली, छपेली, झोड़ा, शगुन आखंर, भिटौली, चैती, चांचरी आदि की शानदार प्रस्तुति देकर रंग जमाया। 31 मार्च को फाइनल होगा। फाइनल चरण में कुल तीन प्रतिभागियों का हल्द्वानी में मेगा फाइनल के लिए चयनित किया जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायक लोक गायक गोविंद दिगारी, जगजीवन कन्याल, चंद्रप्रकाश, राजेंद्र तिवारी, गीतम भट्ट, आशरद खान आदि थे। इस मौके पर दीपक कुमार, विमला तिवारी, दीपा पाटनी, रीता पांडे, पारो उप्रेती, मंजू कांडपाल, ममता तिवारी, इंदू उपाध्याय, कंचन तिवारी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed