{"_id":"577698fe4f1c1bd34979aaf3","slug":"parking-in-the-road-getting-in-ranikhet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरतीब खड़े वाहनों ने बढ़ाया सिर का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतरतीब खड़े वाहनों ने बढ़ाया सिर का दर्द
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 01 Jul 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में रोड में हो रही पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन सीजन पूरे शबाब पर है। देशी-विदेशी सैलानियों के चलते नगर में खासी चहल-पहल बनी हुई है, लेकिन नगर की मुख्य बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों ने पर्यटन नगरी की साख पर बट्टा लगा दिया है। पर्यटन सीजन में भी नगर की यातायात व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम लग जा रहा है। रही सही कसर बड़े वाहन पूरी कर दे रहे हैं। इधर संयुक्त मजिस्ट्रेट के निर्देशों के बाद भी परिवहन निगम द्वारा वन वे के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। बड़ी बसों के बाजार में घुसने से जाम लग जाता है।
विज्ञापन