फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Parents with children in Biio office performance

अभिभावकों का बच्चों के साथ बीईओ दफ्तर में प्रदर्शन

Mon, 26 Dec 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Mon, 26 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Parents with children in Biio office performance
धरना देते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
 सल्ट विकासखंड के अंतर्गत राजकीय जूनियर हाईस्कूल गुलार के भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय खुमाड़ में छात्र-छात्राओं को साथ लेकर धरना दिया। उन्होंने शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने 27 दिसंबर को तहसील चौक खुमाड़ में चक्काजाम और 28 दिसंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने का एलान किया।
विज्ञापन



इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजकीय जूनियर हाईस्कूल गुलार का भवन निर्माण का कार्य काफी लंबे समय से अधूरा है। भवन नहीं होने के कारण कक्षाओं का संचालन प्राथमिक स्कूल में किया जा रहा है। बारिश के मौसम में कक्षाओं के संचालन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग और कार्यदायी संस्था को सूचना दी गई, लेकिन भवन निर्माण का काम पूरा नहीं कराया जा रहा है। दूसरी ओर जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी भी बनी हुई है। पूरा जूनियर हाईस्कूल एक शिक्षक के सहारे चल रहा है। शिक्षक के विभागीय बैठक अथवा अवकाश में जाने पर स्कूल बंद रहता है। 
विज्ञापन



उन्होंने 27 दिसंबर को तहसील चौक खुमाड़ में चक्काजाम करने का एलान किया है। कहा कि इसके बाद भी समस्या हल नहीं हुई तो 28 दिसंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। धरने पर जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, प्रधान रघुवर दत्त कोठारी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष बक्तावर सिंह, भगत राम, देव सिंह, महेंद्र रावत, बबीता देवी, बबीता रावत, रेखा देवी, माया देवी, तुलसी देवी, नंदी देवी, दीपा देवी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed