फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panchayti Raj Day Celebration

पंचायती राज दिवस पर ली जल संरक्षण की शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Panchayti Raj Day Celebration
भिकियासैंण में पंचायत दिवस के अवसर पर बैठक करते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पंचायती राज दिवस पर लोक प्रबंध विकास संस्था की ओर से इनाकोट भैंसोड़ी में पंचायती राज व्यवस्था संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर गोष्ठी हुई। संस्था सचिव ईश्वरी दत्त जोशी ने कहा कि ग्राम स्वराज की अवधारणा को साकार करने में पंचायतों की भूमिका अहम है लेकिन आज पंचायतें योजनाओं की क्रियान्वयन इकाई मात्र बनकर रह गई हैं। उन्होंने पंचायतों की मजबूती के लिए 73वें संविधान संशोधन को प्रभावी तरीके से लागू करने की आवश्यकता बताई
विज्ञापन

राजेंद्र भोज ने पंचायत राज व्यवस्था के एतिहासिक परिदृश्य को रखते हुए उसके अब तक के सफर की जानकारी दी। प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष सुनील बाराकोटी ने पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक करने की बात कही। हड़ौली की प्रधान दीपक भाकुनी ने मनरेगा के कार्य दिवस को बढ़ाने की आवश्यकता और भुगतान समय पर किए जाने की बात कही। प्रधान बीना ज्योति आर्या ने महिला प्रधानों का कार्य उनके पतियों की ओर से किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे विकास में बाधक बताया। पूर्व प्रधान गंगा पांडे ने ग्रामसभा में होने वाले सभी कार्यो को पंचायत के माध्यम से कराये जाने की वकालत की। पूर्व प्रधान तारा नगरकोटी ने पंचायत प्रतिनिधियों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता बताई। संसाधन पंचायत की रेखा नगरकोटी ने संगठन के माध्यम से किए गठए प्रयासों को रखा। इस मौके पर वार्ड सदस्य रेवती भंडारी, संसाधन पंचायत बीना की चंपा मेहता, वन पंचायत सरपंच संगठन के अध्यक्ष डूंगर सिंह भाकुनी ने विचार रखे। इधर, नेहरू युवा केंद्र की ओर से तोली (धौलादेवी) में पंचायती राज दिवस मनाया गया। वहां पर दिवाकर भाटी, बीडीओ सुंदर सिंह दरियाल, प्रधान गोपाल दत्त पांडे, महेंद्र महरा, भगत सिंह आदि थे।
विज्ञापन

जल संरक्षण की शपथ ली
अल्मोड़ा/भिकियासैंण। पंचायत राज दिवस पर रविवार को भैसियाछाना ब्लॉक के ग्राम सिमखल्या में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने जल संरक्षण की शपथ ली। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए चंदा ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान ललिता पांडे की पेंटिंग की सराहना भी की गई। वहां पर एबीडीओ हेम कांडपाल आदि थे। इधर, भिकियासैंण ब्लॉक के रिखाड़ गांव में रविवार को हुई बैठक में जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी ने जल संरक्षण की शपथ भी ली। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कृपाल सिंह रावत ने की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया गया कि हर घर जल, हर घर नल योजना को ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तांतरण किया जाना है। वहां पर प्रेमबल्लभ रिखाड़ी, पीतांबर दत्त शर्मा, भैरव मठपाल, प्रयाग दत्त, घनश्याम, धर्मानंद रिखाड़ी, राजेंद्र सिंह रावत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed