{"_id":"5d3cafebee1c4a98d9f29261c95020c0","slug":"palithin-administration-launched-a-campaign-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
कपकोट तहसील प्रशासन ने पालीथिन की बिक्री, इसके प्रयोग के खिलाफ शुक्रवार को अचानक छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान 11 व्यापारी पालीथिन की बिक्री और एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते हुए दबोचा। प्रशासन ने आरोपियों से मौके पर ही 21200 रुपए जुर्माना वसूला। एसडीएम केएस टोलिया ने कहा कि पालीथिन की बिक्री, इसका प्रयोग किसी भी हालत में सहन न होगा।
विज्ञापन
एसडीएम टोलिया के नेतृत्व में छापामार दल शुक्रवार सुबह भराड़ी, हिचौड़ी की बाजार में पहुंचा। इस टीम ने बाजारों में 11 व्यापारियों को पालीथिन की थैली बेचते रंगेहाथ दबोच लिया। प्रशासन ने मौके पर ही उनसे 21 हजार रुपए, सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने पर उससे दो सौ रुपए का जुर्माना वसूला। एसडीएम ने कहा कि पालीथिन पर्यावरण के लिए घातक साबित हो चुका है। उच्च न्यायालय ने पालीथिन की एक थैली पकड़े जाने पर पांच सौ रुपए का जुर्माना निर्धारित किया है। इसके लिए पूर्व में सभी को आगाह किया गया था। तहसील क्षेत्र को पालीथिन मुक्त बनाना है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि पालीथिन के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। जो भी पकड़ में आएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। अभियान में शामिल तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने बताया कि जुर्माने की रकम नगर पंचायत केे ईओ को रिसीव करा दी है। उन्होंने भी लोगों से नगर को पालीथिन मुक्त बनाने में प्रशासन को पूरा सहयोग देने की अपील की। टीम में नगर पंचायत के ईओ हरिचरण सिंह, नायब तहसीलदार पूरन सिंह बिष्ट, कानूनगो नरेश पुनेठा, राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन मेहता, जगत सिंह कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन