फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Palika Notice to 64 Institution

Almora News: पालिका ने 21 लाख से अधिक के 64 बकायेदारों को भेजे नोटिस

Wed, 10 Jan 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 10 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Palika Notice to 64 Institution
15 दिनों में करना होगा भुगतान, स्वास्थ्य विभाग पर है पांच लाख रुपये से अधिक की देनदारी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। नगरपालिका अल्मोड़ा ने 21 लाख रुपये से अधिक के 64 बकाएदारों को नोटिस जारी किए हैं। 15 दिन के अंदर भुगतान न करने पर पालिका आरसी जारी कर देगी। बड़े बकाएदारों में स्वास्थ्य विभाग पांच लाख से अधिक और शिक्षा विभाग पर डेढ़ लाख रुपये का बकाया है।
नगर पालिका अल्मोड़ा का स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, लोनिवि, आकाशवाणी, खेल विभाग समेत गैर सरकारी संस्थाओं पर कुल 21,54,658 रुपये बकाया है। अब पालिका ने ऐसे बकाएदारों को नोटिस जारी कर दिए है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग पर सबसे अधिक बकाया

अल्मोड़ा। बकाएदारों की सूची में स्वास्थ्य विभाग 5,80000 रुपये के बकाए के साथ पहले स्थान पर है। शिक्षा विभाग पर 1,50000, लोनिवि पर 1,15000 और आकाशवाणी पर 45 हजार रुपये से अधिक की देनदारी है। खेल विभाग समेत अन्य निजी संस्थान भी पालिका की सूची में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया है। अब बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया है। दूसरे चरण में पालिका के बकाएदार व्यापारियों की सूची तैयार होगी।-

भरत त्रिपाठी, ईओ, नगरपालिका, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed