फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pali Pachhaun's Syalde Bikhauti fair concludes with cultural programs

Almora News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पाली पछ़ाऊं का स्याल्दे बिखौती मेला संपन्न

Sun, 16 Apr 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 16 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pali Pachhaun's Syalde Bikhauti fair concludes with cultural programs
स्याल्दे बिखोती मेले के तहत रंगारंग कार्यक्रम पेश करते आदर्श कला केंद्र के कलाकार। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पाली पछाऊं के ऐतिहासिक मुख्य स्याल्दे मेले के तहत शनिवार की रात यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। चौथे दिन रविवार को मीना बाजार सजाई गईं महिलाओं ने खूब खरीदारी की। बच्चों ने झूले, चरखे पर मनोरंजन किया। रविवार को चार दिनी मेले का समापन हो गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में शनिवार देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। शिशु मंदिर विवेकानंद विद्या मंदिर का कुमाऊंनी नृत्य, एमडी तिवारी इंटर कालेज की राजजात जागर, द्वाराहाट पब्लिक स्कूल का नारी शक्ति सांग के साथ कुमाऊंनी ,गढवाली लोकगीत और लोकनृत्य आदि प्रस्तुतियां छाई रही । आदर्श लोक कला केंद्र अल्मोड़ा की हिट दे साई छपेली नृत्य आदि शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। पाली पछाऊं के ऐतिहासिक चार दिवसीय स्याल्दे बिखौती मेले के तहत रविवार को सजी मीना बाजार में भारी भीड़ रही। इस दौरान मेले में घरेलू आवश्यक लोहे प्लास्टिक बर्तन,कॉस्मेटिक सामान, बच्चों के खिलौने, कपड़े, चादर सहित जरुरी सामान की दुकानें शीतला पुष्कर मैदान, मुख्य चौराहे, त्रिमूर्ति चौराहे रानीखेत रोड, चौखटिया रोड पर लगी हैं। जिसमें हल्द्वानी, बरेली, कानपुर सहित विभिन्न नगरों से सैकड़ों व्यापारी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed