{"_id":"5c290bddbdec2256b86d722a","slug":"pale-told-the-farmers-to-give-minimum-temperature-to-two-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप वाहन खाई में गिरने से चार लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप वाहन खाई में गिरने से चार लोग हुए घायल
Sun, 30 Dec 2018 11:48 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बढेत विद्यालय के पास खाई में गिरा पिकअप वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैडा भौनखाल से रामनगर को जा रहा छोटा हाथी वाहन बढेत विद्यालय के पास सड़क पर जमे पाले में फिसलकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को रामनगर के लिए रेफर कर दिया है। वाहन को भी काफी क्षति पहुंची।
जानकारी के अनुसार हैड़ा भौनखाल से रामनगर को जा रहा छोटा हाथी वाहन रविवार की सुबह करीब 11 बजे बढेत विद्यालय के पास सड़क पर जमे पाले में फिसल गया और सड़क से नीचे 100 मीटर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन में सवार मो. अली (20), असलम (40), दानिश (30), राजा (17) चारों निवासी रामनगर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों को हायर सेंटर रामनगर के लिए रेफर कर दिया है। चारों लोग भैंस लेने रामनगर से हरड़ा जा रह थे। पर्वतीय क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड हो रही है। ठंड के मौसम में सड़कों पर काफी मात्रा पाला जमा है। पाले में कई वाहन फिसल चुके हैं। इससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ब्यूरो