{"_id":"5ea6f7b18ebc3e906700ac90","slug":"oxygen-cylinder-delivered-to-patient-s-home-almora-news-hld381345660","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाकर पुलिस ने रोगी के घर पहुंचवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाकर पुलिस ने रोगी के घर पहुंचवाया
विज्ञापन
अल्मोड़ा निवासी रोगी के परिजन को ऑक्सीजन सिलेंडर देते एसएसपी पीएन मीणा।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा की मुहिम ‘उम्मीद’ लोगों के लिए जीवन रक्षक का काम कर रही है। एसएसपी की मुहिम से रोगियों को विभिन्न जीवनरक्षक दवा महानगरों से मंगवाकर जिले में ही उपलब्ध कराई जा रही है। इस बार पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी रोगी का ऑक्सीजन सिलिंडर बरेली से मंगवाकर घर पहुंचाया। सिलिंडर के लिए रोगी के परिजन कई दिनों से परेशानियों का सामना कर रहे थे।
एसएसपी के निर्देश पर चल रही मुहिम से जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरी दवा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। जिसके तहत पुलिस लोगों को समय पर दवा उपलब्ध करा रही है। श्वास संबंधी रोगी प्रकाश चंद्र को ऑक्सीजन की बहुत अधिक जरूरत रहती हैं।
लॉकडाउन में ऑक्सीजन सिलिंडर समाप्त होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर उनके पुत्र पंकज तिवारी पिता के ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवाने में पूरी तरह असफल रहे। इस दौरान उन्हें समाचार पत्रों और अल्मोड़ा पुलिस के फेसबुक पेज के माध्यम से एसएसपी की मुहिम की जानकारी मिली। पंकज ने शीघ्र ही एसएसपी को कॉल कर समस्या से अवगत कराया। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बरेली से ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवाकर उनके घर खोल्टा पहुंचाया।