{"_id":"a58676037ff2f6673aef9228a1a5be3c","slug":"outrage-at-not-getting-food-on-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न समय पर नहीं मिलने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न समय पर नहीं मिलने से आक्रोश
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय पर राशन डीलरों को खाद्यान्न उपलब्ध नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस के जिला महामंत्री भानु प्रकाश जोशी ने विभाग पूर मनमानी का आरोप लगाया है। कहा कि गोदाम से समय पर पर्याप्त राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा। जिस कारण डीलर और उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
दो साल बाद भी अंत्योदय और बीपीएल श्रेणी के कार्ड धारकों का नवीनीकरण तक नहीं हो सका है। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एक माह पूर्व उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को तमाम विकासखंडों की स्थिति से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
सभी अधिकारियों से 15 दिन के भीतर कार्ड वितरित करने के निर्देश दिए गए, लेकिन एक माह का समय हो गया है, इस पर भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। डीलरों से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी ने गोदाम प्रभारियों को एक लिस्ट दी है, लिस्ट में नाम वाले लोगों को ही राशन देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र अव्यवस्था दूर नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन