फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Others.

स्व. त्रिपाठी के सपनों का पहाड़ बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Others.
द्वाराहाट में सांस्कृतिक जुलूस निकालते लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। प्रखर समाजवादी नेता और उत्तराखंड राज्य के शिल्पी पूर्व विधायक स्व. बिपिन त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर यहां उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शीतलापुष्कर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उनके जन संघर्षों को याद किया गया। साथ ही उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए हर संभव संघर्ष करने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को शीतलापुष्कर मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह के बाद में मुख्य अतिथि उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने स्व. त्रिपाठी के जनसंघर्षों का इतिहास बताया। कहा कि जनता के हितों के लिए उन्होंने अखबार तक निकाला। इसके बाद वह उक्रांद से जुड़े और पृथक राज्य की लड़ाई के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। चिपको आंदोलन में दो वर्ष से अधिक समय तक जेल की यातनाएं सहीं। उक्रांद के शांति प्रसाद भट्ट, एपी जुयाल, मनीष सुंदरियाल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य बनने के बाद सत्ताधारी पार्टियों ने प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर राज्य की अस्मिता और मूल अवधारणा से खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन

कहा कि समस्याएं, सवाल आज भी जस के तस हैं। पूरा राज्य भ्रष्टाचार और भूमाफियों की चपेट में हैं। राष्ट्रीय दलों ने बारी बारी से राज्य की अस्मिता को दांव पर लगाया। हेलंग की घटना पर कहा कि देवभूमि की जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने बिपिन त्रिपाठी विचार मंच, क्रियेटिव उत्तराखंड द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को राज्य आंदोलन के शहीदों, आपातकाल सहित उत्तराखंड के विभिन्न नायकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार चारु तिवारी का आभार जताया। यहां उपपा के अध्यक्ष पीसी तिवारी, जिप उपाध्यक्ष कांता रावत, मधुबाला कांडपाल, बीरेंद्र बजेठा, सल्ट से नारायण रावत, बह्ममानंद डालाकोटी आदि ने विचार रखे। संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी और चारु तिवारी ने किया।

उत्तराखंड की अस्मिता के लिए एकजुता का आह्वान
द्वाराहाट। बिपिन त्रिपाठी विचार मंच और क्रिएटिव उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखंड के मौजूदा सवाल और उनका समाधान विषय पर संगोष्ठी हुई। केपीएस अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में इंजीनियर एपी जुयाल, डा. शक्ति शैल कपरवाण, मनीष पोखरियाल आदि ने उत्तराखंड की दिशा और दशा पर विचार रखे। उत्तराखंड की अस्मिता के लिए एकजुट होकर पुन: संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यही स्व. त्रिपाठी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहां कंचन साह, प्रेम सिंह, दर्शन सिंह कड़ाकोटी, राकेश बिष्ट, बलवंत नेगी, तुला सिंह तड़ियाल, जगदीश बुधानी, प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी, उक्राद ब्लाक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट आदि थे। संवाद

स्व. त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग। संवाद

स्व. त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed