{"_id":"5786731e4f1c1b081b13e8ca","slug":"oth-of-no-adiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों, शिक्षकों ने लिया व्यसन मुक्त समाज का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों, शिक्षकों ने लिया व्यसन मुक्त समाज का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
संकल्प लेतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था पारस का व्यसन मुक्त इंसान अभियान जारी है। संस्था ने राजकीय बालिका इंटर कालेज रानीखेत, सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को व्यवसन मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
अध्यक्ष कुबेर सिंह कड़ाकोटी ने बताया कि नशा समाज में तेजी से फैल रहा है, अधिकांश युवा इसकी गिरफ्त में हैं। युवा देश के कर्णधार हैं, यदि समय रहते बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान नहीं दिया गया तो समाज का ताना-बाना बिखर सकता है। नशा, यौवन, स्वास्थ्य और शक्ति को बुरी तरह से नष्ट कर देता है। जीजीआईसी की 430 और सरस्वती विद्या मंदिर के 195 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने नशा उन्मूलन का संकल्प जताया। प्रधानाचार्या नीलम नेगी, रमेश बिष्ट आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन