{"_id":"5903189d4f1c1bf168c0c283","slug":"opposition-to-join-villages-in-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को पालिका में शामिल करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को पालिका में शामिल करने का विरोध
almora
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से लगी ग्राम पंचायतों के लोगों ने नगर पालिका में शामिल किए जाने का विरोध शुरू कर दिया है। खगमराकोट में तूनधारा शिव मंदिर में हुई ग्रामीणों की बैठक में वक्ताओं ने खगमराकोट ग्राम पंचायत को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने खगमराकोट को जबरन नगर पालिका में शामिल करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए प्रधान रंजना टम्टा ने कहा कि खगमराकोट ग्राम पंचायत को पालिका क्षेत्र में शामिल किया तो ग्रामीण न्यायालय की शरण जाएंगे। उन्होंने कहा कि पालिका नगर क्षेत्र के लोगों को ही सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है। ग्राम पंचायतों को पालिका में शामिल करने से अव्यवस्था और बढ़ेगी।
विज्ञापन
संचालन वन सरपंच सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। बैठक में अमर बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा लाल वर्मा, लक्ष्मण सनवाल, भूपेंद्र मेहता, किशन बिष्ट, पूरन बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, पान सिंह, विशन राम, गोपाल टम्टा, मदन चौहान, आनंद प्रसाद टम्टा आदि मौजूद थे। इधर हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकुड़ा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सिकुड़ा को नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सिकुड़ा ग्राम पंचायत में 60 प्रतिशत जनता गरीबी की रेखा से नीच जीवन यापन करती है। जो नगर पालिका के करों को देने में असमर्थ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर पालिका नगरीय क्षेत्रों में ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पा रही है। ऐसे में पंचायतों को शामिल कर उनके विकास को जानबूझकर अवरुद्ध करना है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला आर्य, नंदन सिंह, राजेंद्र सनवाल, बीडी सनवाल, तारा सनवाल, भावना सनवाल, घनश्याम, चंपा, एसडी तिवारी, दीपा तिवारी, जानकी रावत, नीलम बिष्ट, कमला रावत, मुन्नी बिष्ट, कमला बिष्ट, पुष्पा भैसोड़ा, अमन बिष्ट, मोहनी बिष्ट, अनीता बिष्ट, नंदी देवी, पूरन सिंह, राम सिंह बिष्ट आदि शामिल हैं।