{"_id":"58cecaf44f1c1b2f4a1a114e","slug":"opposition-to-increase-50-percent-road-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास फीसदी रोड टैक्स बढ़ाने का विरोध्ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास फीसदी रोड टैक्स बढ़ाने का विरोध्ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टैक्सी मालिक चालक सेवा समिति अल्मोड़ा ने शासन द्वारा रोड टैक्स में पचास फीसदी बढ़ोतरी करने का विरोध किया है। समिति की बैठक में सरकार से टैक्स में की गई बढ़ोतरी करने का फैसला वापस लेने की मांग की। फैसला वापस न लेने पर अनिश्चितकाल तक वाहनों का संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई।
वक्ताओं ने शासन द्वारा रोड टैक्स में की गई बढ़ोतरी की घोर निंदा की गई। कहा कि सरकार एक ओर बेरोजगारों को रोजगार के लिए प्रेरित कर रही है, दूसरी ओर लगातार करों और वाहन बीमा में बढ़ोतरी कर टैक्सी मालिकों और चालकों की रोजी रोटी पर लात मार रही है।
अध्यक्षता करते हुए टैक्सी यूनियन महासंघ के अध्यक्ष शैलेंद्र साह ने कहा कि बढ़ा हुआ कर और बीमा टैक्सी चालकों और मालिकों के हितों पर कुठाराघात है। इससे वाहन स्वामियों और चालकों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक से ऋण लेकर वाहन खरीदे हैं। रोड टैक्स में बढ़ोतरी से वह बैंक की किश्त नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
चेतावनी दी गई कि यदि बढ़ा हुआ कर वापस नहीं लिया गया तो कुमाऊं मंडल की टैक्सी यूनियनों को साथ लेकर वाहनों का संचालन अनिश्चितकाल तक बंद कर दिया जाएगा। संचालन महासचिव राजेंद्र सिंह अल्मियां ने किया। बैठक में गणेश बिष्ट, बाल किशन जोशी, आनंद भोज, सुभाष मल्होत्रा, अनूप साह, भुवन भट्ट, विपिन जोशी, पूरन जनौटी, गोविंद सांगा, किशन कुमार, नीरज पवार, नदीम आदि ने भाग लिया।