फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Opposition to appointment to the post of guest faculty

एसएसजे विवि ने कुमाऊं विवि द्वारा गैस्ट फैकल्टी की नियुक्ति पर आपत्ति जताई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Opposition to appointment to the post of guest faculty
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय और एसएसजे विवि के बीच पदों के विभाजन से पहले ही विवाद हो गया है। दरअसल, कुमाऊं विवि ने डीएसबी परिसर के विभिन्न विभागों में गेस्ट फैकल्टी के 39 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। एसएसजे विवि के कुलपति प्रो.एनएस भंडारी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कुमाऊं विवि के कुलपति को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बता दें कि कुमाऊं विवि ने बीते दिनों विवि के अंतर्गत 16 विभागों और कुछ वित्त पोषित पाठ्यक्रमों के 39 पदों के लिए गेस्ट फैकल्टी (अतिथि व्याख्याता) के तौर पर तैनाती के लिए आवेदन मांगे हैं और इन पदों के लिए 26 अक्तूबर से साक्षात्कार भी रखे गए हैं।
विज्ञापन

इधर एसएसजे परिसर के कई विभागाध्यक्षों और संकायाध्यक्षों ने सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति प्रो.एनएस भंडारी को बताया कि विज्ञापित किए गए रिक्त पदों में से कई एसएसजे परिसर के हैं, जबकि इन्हें डीएसबी परिसर में रिक्त दिखाकर आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जानकारी के बाद एसएसजे परिसर के कुलपति प्रो.एनएस भंडारी ने कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो.एनके जोशी को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि पदों और फैकल्टी आदि के बंटवारे तक कुमाऊं विवि को संविदा अथवा स्थायी किसी भी पद पर नियुक्ति नहीं करनी चाहिए। मालूम हो कि शासन के निर्देश पर संपत्ति और पदों आदि के बंटवारे के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed