फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Operation of three roadways buses stalled in the festive season

त्योहारी सीजन में रोडवेज की तीन बसों का संचालन रहा ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Operation of three roadways buses stalled in the festive season
अल्मोड़ा के केमू स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार करते यात्री।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन में रोडवेज की तीन बसों का संचालन ठप रहा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुईं। स्टेशनों में यात्रियों को गंतव्य को जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ा। भैया दूज पर्व मनाने के लिए बहने भाईयों के घर रवाना हुईं।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो अल्मोड़ा से 17 बसों का संचालन किया जाता है। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को डिपो की अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली आदि सेवाओं का संचालन ठप रहा। इस वजह से लमगड़ा, बेतालघाट से दिल्ली जाने वाले जाने वाले यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। त्योहारी सीजन में बसें न चलने से यात्री दूसरे वाहनों की तलाश में भटकते रहे। दिवाली पर्व के बाद 27 अक्तूबर को भैया दूज मनाया जाएगा। भैया दूज मनाने के लिए बहनें भाईयों के घरों को रवाना र्हुइं। सुबह तड़के से ही बहनें भाईयों के घरों को निकलने लगी थी। त्योहारी सीजन के चलते कई चालक भी दिवाली मनाने गांव गए हैं। इस वजह से भी कई रूटों में छोटे वाहन कम चले। बसें न मिलने पर कई लोगों ने टैक्सी आदि से सफर किया। टैक्सी का किराया अधिक होने से यात्रियों की जेब भी ढीली हुई।
विज्ञापन

----------
क्या कहते हैं यात्री
अल्मोड़ा से चंडीगढ़ जा रहे विजय कुमार ने कहा कि रोडवेज डिपो में यात्री सुविधाओं की कमी बनी है। दिवाली सीजन को देखते हुए लंबी रूटों पर सभी सेवाओं का संचालन किया जाना चाहिए। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा से द्वाराहाट जा रहे भूपाल सिंह रावत ने कहा कि बसों में सीटों की हालत अच्छी नहीं है। यात्रा के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फटी सीटों को बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed