फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Opening of Oxigen Plants in Almora

ऑक्सीजन जनरेशन प्लांटों का सीएम ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Opening of Oxigen Plants in Almora
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल और जिला अस्पताल अल्मोड़ा में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट (ओजीपी) लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को इनका वर्चुअल शुभारंभ किया। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले ये पहले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट हैं।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में 500 एलपीएम एवं अल्मोड़ा जिला अस्पताल में 216 एलपीएम के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कहा कि अल्मोड़ा में इन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से अल्मोड़ा एवं उसके आसपास वाले जिलों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

इससे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पर भी दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों के बाद सीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की जा रही है। जिले की कोविड प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने सीएम का आभार जताकर इसे एतिहासिक दिन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल जुड़े सांसद अजय टम्टा ने कहा कि यहां ओजीपी लगने से बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली आदि जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि ये प्लांट स्थापित होना अल्मोड़ा के लिए सौभाग्य की बात है।
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि अल्मोड़ा में 20 बेड का आईसीयू वार्ड बनाया जा रहा है, जो जल्द ही तैयार हो जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सीडीओ नवनीत पांडे, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकि, पीएमएस डॉ. आरसी पंत, डॉ. एचसी गढ़कोटी, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन पांडे, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल, विनीत बिष्ट, ललित मेहता, एचएलएल कंपनी के आरके पांडे, राजेश खेतवाल, भाजपा नगर महामंत्री संजय साह, पंकज जोशी, सुरेश भट्ट आदि रहे।
तीसरी लहर के लिए सतर्क और मेडिकल कॉलेज में शैक्षिक सत्र के लिए भी प्रयास
अल्मोड़ा। सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से सतर्क है, इसलिए मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों के सापेक्ष औसतन अधिक कोरोना जांचें हो रहीं हैं।

कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बनाई गई निगरानी समितियां व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चला रहीं हैं। उन्होंने कोरोना जांच और टीकाकरण के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री रेखा आर्या ने सीएम से मेडिकल कॉलेज के सत्र शुरू करने समेत मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल को जोड़ने वाले मोटर मार्ग को शीघ्र बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed