{"_id":"62a7804f9d6d381dbb6dd2fe","slug":"opd-rise-in-distt-hospital-almora-news-hld4657922197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की ओपीडी 1700 के पार पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की ओपीडी 1700 के पार पहुंची
विज्ञापन
अल्मोड़ा अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गर्मी के मौसम में अस्पतालों में पीलिया और मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। चार महीनों में 74 पीलिया के मरीज अस्पताल में उपचार करा चुके हैं। चार दिनों में ओपीडी 1752 रही। मौसम पल-पल बदल रहा है। सुबह के समय मौसम सुहावना है तो दोपहर में तेज धूप पड़ रही है।
मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव से जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मौसम बदलने से मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या भी एकाएक बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में नौ जून को 415, 10 जून को 407, 11 जून को 374, 13 जून को 556 ओपीडी रही। अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की कतार लग रही है। डॉक्टर कक्षों के बाहर भी मरीजों की कतार थीं। मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि इन दिनों बुखार, जुकाम, पेट दर्द, कान दर्द आदि रोगों के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। चार महीनों में 74 पीलिया के मरीज अस्पताल में उपचार करा चुके हैं। चार दिनों में ओपीडी 1752 रही। इधर, बदलते मौसम में पीलिया के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। पिछले चार महीनों में जिला अस्पताल में 74 मरीज उपचार कराने आ चुके हैं। इधर, डॉक्टरों ने लोगों को साफ स्वच्छ पानी पीने की सलाह दी है। दूषित पानी के सेवन से जल जनित रोग फैलने की आशंका है।
उबला हुआ पानी पीए। बासी भोजन न खाए। बाहर के जंक फूड के सेवन करने से बचे। धूप में निकलने पर छाता का इस्तेमाल करे। ठंडी चीजों के सेवन से बचे। यदि कोई दिक्कत होती है तो तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
डॉ. कुसुमलता, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा