फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   OPD in Almora

जिला अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन ओपीडी करेंगे ईएनटी विशेषज्ञ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
OPD in Almora
जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में अब फिर से सप्ताह में तीन दिन ईएनटी विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करेंगे। लॉकडाउन के बाद बेस अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ को फिर से जिला अस्पताल में संबद्ध किया गया है। अब वह सप्ताह में तीन दिन जिला अस्पताल में ओपीडी करेंगे। वहीं लंबी छुट्टी के बाद अस्थि रोग विशेषज्ञ भी लौट आए हैं। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लंबे समय से ईएनटी विशेषज्ञ का पद खाली है। लॉकडाउन से पूर्व तक मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बेस अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत सप्ताह में दो दिन जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते थे, लेकिन कोरोनाकाल में मार्च से बेस अस्पताल में उनकी कोविड ड्यूटी लगी। इसके चलते वह जिला अस्पताल में ओपीडी नहीं कर पाए। अस्पताल में साढ़े छह माह से अधिक समय तक ईएनटी विशेषज्ञ न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर अब एक बार फिर से ईएनटी विशेषज्ञ को जिला अस्पताल में संबद्ध कर दिया है। इस बार रोगियों के लिए राहत की खबर है कि ईएनटी विशेषज्ञ अब सप्ताह में तीन दिन मरीजों का उपचार करेंगे। पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि वह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को जिला अस्पताल में ओपीडी करेंगे। कोविड के कारण अस्पताल में ओपीडी नहीं हो पा रही थी। अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ पिछले माह से अवकाश पर थे। वह भी शुक्रवार को अवकाश से लौट गए हैं। अस्थि रोग विशेषज्ञ के छुट्टी से लौटने और ईएनटी विशेषज्ञ के छह माह बाद लौटने से मरीजों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed