फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   OPD Hike in Almora Hospital

जिला अस्पताल में ओपीडी 500 के पार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
OPD Hike in Almora Hospital
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में पर्ची काउंटर के पास उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ रही। जिला अस्पताल में ओपीडी 500 के पार जा पहुंची। वायरल फीवर से लेकर तमाम रोगों से ग्रसित मरीज इलाज को पहुंचे। सुबह से ही पर्ची काउंटर में मरीजों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में बीते कुछ दिनों से वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में ओपीडी भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में औसतन ओपीडी 350 के पार पहुंच रही थी। लेकिन रविवार अवकाश के बाद सोमवार को खुले अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। सुबह पर्ची काउंटर में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। जबकि ओपीडी, खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, औषधि वितरण सभी जगह भारी संख्या में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। अधिकतर मरीज बुखार, सर्दी, जुकाम के रहे जबकि उल्टी-दस्त, घुटना, कमर दर्द के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। इस दौरान ओपीडी 530 दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed