फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Only seven buses of roadways, 10 buses of Kemu ran

रोडवेज की सात, केमू की 10 बसें ही चलीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Only seven buses of roadways, 10 buses of Kemu ran
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। रविवार को रोडवेज की सात और कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन (केमू) की 10 बसों का संचालन हुआ। रविवार का अवकाश होने के कारण इन बसों को भी सीटिंग क्षमता के अनुसार पूरी सवारी नहीं मिली। इससे नुकसान झेलना पड़ा। रविवार को रोडवेज की अटपेसिया, जसपुर, टनकपुर, काशीपुर, मासी, रुद्रपुर, बागेश्वर आदि रूटों पर बसों का संचालन हुआ, जबकि 12 बसों के पहिए थमे रहे।
विज्ञापन

इधर केमू की तीन बसें हल्द्वानी, तीन बसें बागेश्वर वाया ताकुला, चार बसें बागेश्वर वाया गरुड़ के अलावा मिर्थी, पिथौरागढ़ की बसें संचालित हुईं। केमू और रोडवेज की बसों को सीटिंग क्षमता के अनुसार यात्री नहीं मिल रहे हैं। केमू के मालिकों के मुताबिक डीजल महंगा हो गया है जबकि बसों में पुराना किराया ही लागू है। बसों को पूरी क्षमता के अनुसार सवारी नहीं मिल रहीं हैं। ऐसे में आर्थिक नुकसान हो रहा है। कई बार तो डीजल के पैसे भी नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed