फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Only seven Ayushamn Card in Health Camp

वेबसाइट न खुलने से मात्र सात आयुष्मान कार्ड बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Only seven Ayushamn Card in Health Camp
चौखुटिया में आयोजित स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे मेले महज दावों तक सीमित हैं। बुधवार को चौखुटिया तहसील के अगनेरी मंदिर सभागार परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में ईएनटी और नेत्र चिकित्सक के न पहुंचने से संबंधित रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वेबसाइट न खुलने से सिर्फ सात आयुष्मान कार्ड ही बन पाए। जिले में एक ही दिन में दो-दो मेले आयोजित होने से भी सभी विशेषज्ञ चिकित्सक नही पहुंच पाए। हड्ढी रोग विशेषज्ञ पहुंचे तो थे लेकिन उनकी ओर से लिखी दवा काउंटर पर नहीं मिली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मंदिर परिसर में लगे मेले के लिए आसपास के इलाकों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। आयुष्मान कार्ड बनवाने वालों की भी लंबी लाइन थी लेकिन वेबसाइट न खुलने से सिर्फ सात लोगों के ही कार्ड बन पाए। अपने बीमार बच्चे को लेकर पहुंची एक नेपाली महिला को बताया गया कि बच्चे का निमोनिया बिगड़ा हुआ है लिहाजा बाहर जाकर दिखाएं। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि जब बाहर ही दिखाना है तो फिर स्वास्थ्य मेला क्यों लगाया गया। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ स्वास्थ्य मेला महज पांच घंटे में दोपहर दो बजे ही निपट गया।
विज्ञापन

कोविड की प्रिकाशनरी डोज भी नहीं लगी
कोविड की एहतियाती डोज (प्रिकाशनरी डोज ) लगाने के लिए पिछले कई दिनों से भटक रहे 18 से 59 साल के लोगों को उम्मीद थी की स्वास्थ्य मेले में उन्हें डोज लग जाएगी लेकिन उन्हें इसमें भी निराश मिली। बताया गया कि इस आयु वर्ग के लोगों को किसी निजी क्लिनिक में ही डोज लग पाएगी। जानकारी लेने पर पता चला कि अभी जनपद में भी कोई ऐसा निजी क्लिनिक नही है जहां उक्त डोज लगाई जा रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

518 रोगियों का हुआ पंजीकरण
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। स्वास्थ्य मेले में कुल 518 मरीजों का पंजीयन हुआ। इसमें 194 का कोविड टीकाकरण, 165 लोगों की पैथोलॉजी जांच, 89 लोगों का हड्डी का उपचार, 68 होम्योपैथिक मरीज, 59 आयुर्वेदिक मरीज आदि शामिल थे। इस दौरान 308 रोगियों को नि:शुल्क दवा बांटी गई। मेला सुबह नौ बजे से शुरू हो गया था जबकि उद्घाटन की औपचारिकता विलंब से पहुंचे विधायक मदन सिंह बिष्ट ने दोपहर बारह बजे की। वहां पर सीएचसी के प्रभारी डॉ. अमित रतन, ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, तहसीलदार हेमंत मेहरा, बीडीओ हर्ष सिंह अधिकारी, डॉ. कुलदीप बिष्ट आदि थे। संचालन अतुल सक्सेना और योगदत्त फुलारा ने किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शाही और सांसद प्रतिनिधि मुकेश पांडे ने भी शिविर का जायजा लिया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं।
हवालबाग में कल लगेगा स्वास्थ्य मेला
अल्मोड़ा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग में 22 अप्रैल को ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित होगा। इसमें निशुल्क नेत्र रोगों की जांच, हृदय रोग जांच, रक्तचाप, मधुमेह, सामान्य जांच, दंत और मुख रोगों की जांच, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और जांच की जाएंगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन तिवारी ने लोगों से स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड लाने का आह्वान किया है। संवाद

कपकोट के शिविर में 579 लोगों की जांच हुई
कपकोट (बागेश्वर)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने कपकोट के केदारेश्वर मैदान में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। मेले में 579 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। विभिन्न वर्गो में आयोजित भाषण, क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इससे पहले मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने किया। वहां पर सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, एसडीएम पारितोष वर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed