फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Online registration in GST

जीएसटी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए बचे सिर्फ दो दिन

Sun, 12 Mar 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 12 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Online registration in GST
GST BILL

अल्मोड़ा। एक कर प्रणाली यानि जीएसटी के लिए बमुश्किल अब केवल दो दिन बचे हैं। पिछले दिनों अमर उजाला ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन में हीलाहवाली को लेकर प्रमुखता से खबर छापी थी। इसमें ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च तक होने की बात कही गई थी। इसके बाद काफी संख्या में व्यापारी, ठेकेदार आनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने आगे आ रहे हैं। 

विज्ञापन


    देशभर में वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य इन दिनों जोरों पर चल रहा है। ऑनलाइन प्रोसेस होने के कारण व्यापारी और ठेकेदार इसमें आसानी से इसमें रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। पिछले दिनों प्रमुखता से खबर छपने के बाद अल्मोड़ा में वाणिज्य कर विभाग ने व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बाजार में व्यापारियों को जीएसटी के बारे में जानकारी दी और उनकी भ्रांतियां भी दूर की। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या में तेजी आई थी।
विज्ञापन


अब 15 मार्च के बाद वाणिज्य कर विभाग डेटा माइग्रेशन का काम भी बंद कर देगा। वहीं दो तीन माह में देशभर में जीएसटी लागू होने के बाद जिन व्यापारियों और ठेकेदारों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है उनका व्यापार अवैध मान लिया जाएगा। इधर वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर कमल किशोर जोशी ने बताया कि जीएसटी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च तक ही है। जो व्यापारी तय तिथि तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं उनको फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed