फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Online Education in Ranikhet

कुमाऊं विवि छात्र महासंघ ने जुलाई माह में प्रस्तावित परीक्षाओं का किया बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Online Education in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ ने महाविद्यालय परिसर और महाविद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षा के आधार पर प्रस्तावित परीक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है। महासंघ का कहना है कि महाविद्यालयों में 80 प्रतिशत पढ़ाई ऑनलाइन पूरी होने के झूठे दावे किए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी यह भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन

ई मेल के माध्यम से कुलपति को भेजे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना के चलते छात्र-छात्राएं भी परेशान हैं। ऑनलाइन शिक्षा तो वैकल्पिक व्यवस्था है। कुमाऊं विवि में इस माध्यम का अभी प्रयोगमात्र ही हो रहा है, लेकिन कुछ अधिकारी 80 फीसदी पढ़ाई ऑनलाइन के माध्यम से पूरा होने की झूठी बातें फैला रहे हैं। इसे आधार मानकर जुलाई में परीक्षाएं कराने की तैयारी भी चल रही है। यह परीक्षाएं मात्र खानापूरी साबित होंगी, जबकि परीक्षाएं छात्र-छात्राओं के जीवन का महत्वपूर्ण अंश होती हैं, इसी आधार पर उनका भविष्य निर्धारित होता है। बिना पढ़ाई के परीक्षाओं का कोई औचित्य नहीं है। विश्वविद्यालय के छात्र संगठन और छात्र-छात्राएं भी इस परीक्षा के पक्ष में नहीं हैं। कहा कि जुलाई में प्रस्तावित परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा। कुलपति से जरूरी कार्रवाई की भी मांग की गई है। ज्ञापन में महासंघ अध्यक्ष धनंजय बेलवाल, उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, सचिव चेतन चम्याल, उपसचिव हरीश सिंह के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed