फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Online drug sales, drug shops remained closed in protest

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा दुकाने बंद रही

Thu, 15 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 15 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

केंद्र सरकार के ऑनलाइन दवा बिक्री के आदेश के विरोध में आल इंडिया आर्गेनाइजेशन केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिले में दवा की  दुकाने बंद रही। इससे रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  उन्होंने आदेश में बदलाव नहीं होने पर हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


एसोसिएशन द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान व्यवस्था में प्रदेश  में तीस हजार फार्मासिस्ट हैं जिनके नाम पर करीब सवा लाख दुकानें हैं  लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण से हजारों दुकानें बंद हो जाएंगी। देश में जीवन रक्षक  दवाओं का अभाव हो जाएगा और आठ लाख केमिस्ट, 40 लाख कर्मचारियों के हित  प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


 ज्ञापन देने वालों में अल्मोड़ा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस मनकोटी, ललित भट्ट, राघव पंत, कस्तूरी लाल, चंदन मेर, आशीष वर्मा, भुवन गुरुरानी, जगदीश पंत, जितेंद्र वर्मा, प्रदीप तिवारी, निर्मल पंत, गगन जोशी, प्रमोद जोशी, भुवन जोशी, गिरीश उप्रेती, प्रकाश साह, देवेश पंत, बृजेंद्र बृजवाल, सिद्धार्थ चौधरी, सुभाष कर्नाटक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर चौखुटिया में भी  मेडिकल स्टोर बंद रहे। दवा नहीं मिलने के कारण रोगियों को  काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed