{"_id":"573605564f1c1b816b919991","slug":"one-year-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को एक साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को एक साल की कैद
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 13 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सागर ने गबन के एक मामले में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर के व्यापार विकास मैनेजर को धारा 406 में एक वर्ष का साधारण कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर आरोपी को एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भोगना पड़ेगा।
विज्ञापन
इमराना परवीन ने शिकायत की थी कि उन्होंने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर के व्यापार विकास मैनेजर राजीव कुमार सिन्हा निवासी रोड नं. 6 शास्त्री नगर थाना कासिफ बाजार जिला मुंगेर (बिहार), हाल निवासी बी-35 दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर यमुना बैंक दिल्ली को रानीखेत एसबीआई शाखा में जमा करने के लिए 1.50 लाख रुपये दिए, लेकिन राजीव कुमार ने एक लाख रुपये ही जमा किए 50 हजार रुपये उड़ा लिए। इसके बाद विभाग ने जांच की और पाया कि आरोपी ने पालिसीधारकों के 2,04,583 रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर तुषार श्रीवास्तव ने राजीव कुमार के खिलाफ 24 फरवरी 2012 को अल्मोड़ा कोतवाली में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में धारा 420, 406 में आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी अरुण गौड़ ने न्यायालय में आठ गवाह पेश किए। आरोपी पर धारा 406 में दोष सिद्ध हुआ। जबकि 420 में दोषमुक्त हुआ।
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने धारा 406 में आरोपी को एक वर्ष का साधाराण कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर आरोपी को एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भोगना होगा।