फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One More Bus Froem Almora Depot Moved to Chardham

रोडवेज डिपो से एक बस फिर चारधाम यात्रा के लिए हुई रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
One More Bus Froem Almora Depot Moved to Chardham
अल्मोड़ा केमू स्टेशन पर वाहन का इंतजार करते यात्री - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। चार धाम यात्रा के लिए रोडवेज डिपो अल्मोड़ा से लगातार बसें मांगी जा रही है। यात्रा के लिए एक बस फिर मांग ली गई है। बृहस्पतिवार को बस चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुई। अब तक डिपो से कुल सात बसें यात्रा पर जाने से आगामी दिनों में यात्रियों को रूटों पर बसों के संकट से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार आ रही भीड़ को देखते हुए डिपो से एक बस फिर मंगाई गई है। बृहस्पतिवार को रोडवेज डिपो से बस संख्या (यूके-07-पीए 3117) चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व छह बसें चार धाम यात्रा पर जा चुकी हैं। अब तक डिपो से कुल सात बसें चारधाम यात्रा के लिए भेजी गई हैं। बसों के लगातार चारधाम यात्रा पर जाने से आगामी दिनों में यात्रियों को रूटों पर बसों के संकट से जूझना पड़ सकता है। डिपो से कुल 18 सेवाओं का संचालन होता है। बसों के चारधाम यात्रा पर जाने से टनकपुर, दिल्ली, हरिद्वार, मासी, लमगड़ा, लखनऊ, गुरुग्राम, अटपेसिया, धरमघर, देहरादून, चंडीगढ़, बेतालघाट आदि रूटों पर असर पड़ रहा है। इधर, केमू स्टेशन में भी यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

कई सेवाएं ठप रहने से यात्री रहे परेशान
अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार को डिपो की कई सेवाएं स्थगित रही। स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-देहरादून सेवाओं का संचालन नहीं हुआ। डिपो में चालकों की कमी बनी है। जिस वजह से आए दिन सेवाएं स्थगित हो रही हैं। बसें न चलने से बेतालघाट, देहरादून आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed