फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One dead in road accident on Ranikhet-Someshwar motor road

Road Accident: रानीखेत-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर सड़क हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत और चार घायल

Sat, 02 Nov 2024 11:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत
अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Nov 2024 11:53 AM IST
सार

रानीखेत-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
One dead in road accident on Ranikhet-Someshwar motor road
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीखेत-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। हादसे में कोटद्वार और देहरादून के तीर्थयात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में क्रांति नेगी (36) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर रात करीब 8-9 बजे सिलारी क्षेत्र के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई और दो पेड़ों के बीच फंस गई। पुलिस ने वाहन के शीशे, दरवाजे तोड़ उसमें फंसे देहरादून निवासी नील निपुन रावत पुत्र नीलम सिंह रावत, नीलम सिंह रावत पुत्र फतेह सिंह रावत, नीतू रावत पत्नी नीलम सिंह रावत और कोटद्वार निवासी अनिल सिंह नेगी पुत्र किशन सिंह नेगी, क्रांति नेगी पुत्री किशन सिंह नेगी को बाहर निकाला। रात में ही उपचार के लिए सभी को उप जिला चिकित्सालय रानीखेत  लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर घायल क्रांति नेगी को मृत घोषित कर दिया। बाकी चार घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


रेस्क्यू टीम में रानीखेत के कोतवाल अशोक धनखड़, सोमेश्वर चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह, संदीप सिंह रावत, दयाधर ध्यानी, हरीश भट्ट, दिनेश कुमार आदि शामिल थे।

कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। कार में पांच लोग सवार थे। जिनमें से एक की मौत हो गयी है बाकियों को रानीखेत में प्राथमिक उपचार दिया गया है और हायर सेंटर रेफेर किया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अशोक धनखड़, कोतवाल रानीखेत 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed